Home / Latest News / राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण कर मनाया गया

राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण कर मनाया गया


आज स्थानीय राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज नागल सोती बिजनौर में विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण कर मनाया गया। प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने छात्र/छात्राओं, स्टाफ के साथ विद्यालय में पौधरोपण किया। पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके, इसके साथ ही इस दिन जगह जगह पर पेड़ लगाये जाएं ताकि आने वाले समय में हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई दिक्कत न हो। सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत सन्1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की थी। पर्यावरण दिवस सबसे पहले 1974 में स्टॉकहोम में मनाया गया तब से लेकर आज तक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस साल का थीम *Beat plastic pollution है। इस विषय को इसलिए चुना गया है ताकि प्लास्टिक के इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। छात्र/छात्राओ को संबोधित करते प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने एक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव चौहान, संजय कुमार सिंह,अमित शर्मा राजपाल सिंह, कमल सिंह, अश्विनी कुमार, भीमसेन, ब्रजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, चरण दास उपस्थित थे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

I LOST YOU

🔊 पोस्ट को सुनें I LOST YOU I lost you once; I lost me, too, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow