
नजीबाबाद। ड्राइंग एंड पेंटिंग डिपार्टमेंट महारानी लक्ष्मी बाई गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज इंदौर मध्य प्रदेश और एकाग्रह आर्ट कल्चर मैरिटेज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर से हजारों प्रतिभाशाली लोगों ने भाग लिया। जिसमें नजीबाबाद निवासी डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर नजीबाबाद का नाम पूरे देश – विदेश में रोशन किया है। इस अवसर पर डॉ वर्षा विशाल अग्रवाल ने प्रतियोगिता के आयोजकों का आभार व्यक्त किया। भारी संख्या में स्थानीय लोगों एवं उनके शुभचिंतकों ने इस जीत की उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रईसी के अध्यक्ष डॉक्टर के पी सिंह, सचिव डॉ हर्ष कुमार दौलत, प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पालीवाल, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, जिला प्रधान महामंत्री तुषार अग्रवाल, जिला महामंत्री रोहित अग्रवाल आदि रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.
RN TODAY Online News Portal