Breaking News
Home / Latest News / पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों के साथ दीया धरना प्रदर्शन

पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों के साथ दीया धरना प्रदर्शन


मंडावली ( आतिफ जैदी)
पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों के साथ दीया धरना प्रदर्शन मंडावली मंडावली क्षेत्र के ग्राम राजपुर नवादा में जल निगम की टंकी से जल की आपूर्ति बाधित होने के कारण तथा निकासी में गंदा पानी जाने के कारण लोगों में आक्रोश की भावना व्याप्त हो गई है लगातार कई दिनों से हरे बली लालपुर हकीमपुर राजपुर नवादा गांव में जल की आपूर्ति सही समय पर नहीं मिल पा रही है जिस कारण ग्रामीणों में रोष की भावना व्याप्त है राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी आशीष त्यागी के द्वारा जेई एवं एक्शन को फोन लगाने पर संपर्क नहीं हो पाया जेई ने फोन नहीं उठाया ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि टंकी के द्वारा स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है पानी की टंकी की सफाई हुए 5 वर्ष व्यतीत हो चुके हैं जल निकासी के समय पानी में कीड़े देखे जाते हैं तथा पानी की पाइपलाइन जगह-जगह से टूटी फूटी पड़ी है जिस कारण पानी का रिसाव होता रहता है और पानी की सप्लाई के समय गंदा पानी घरों में पहुंचता है ग्रामीण राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों के साथ टंकी के प्रांगण में धरने पर बैठे हुए हैं प्रशासन भी वहां पर मौजूद है ग्रामीणों का कहना है की  अधिकारी वर्ग क्षेत्र के लोगों की इस समस्या पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं कई बार आला अधिकारियों से इस विषय में शिकायत भी की गई है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है   गर्मी के मौसम में पानी नहीं मिल पाने के कारण समस्या और गहरा गई है इस बीच बबलू त्यागी आशीष त्यागी मुकुल त्यागी विवेक कुमार  घनश्याम सिंह अतर सिंह संदीप  गौरव त्यागी आदि रहे
             जेई से संपर्क होने पर उसने बताया कि जो भी समस्या टंकी को लेकर के ग्रामीण लोगों के सामने आई हुई है उसका निदान करने के लिए व्यक्ति को भेज दिया गया है जल्द ही सभी क्षेत्र वासियों की समस्या का समाधान हो जाएगा

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow