Breaking News
Home / Latest News / प्रशासन व पुलिस ने अवैध रूप से किए गए निर्माण को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

प्रशासन व पुलिस ने अवैध रूप से किए गए निर्माण को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त


बढ़ापुर: पूर्व प्रधान पुत्र व व्यापारी मुकेश कुमार के हत्यारोपी वसीम अहमद के घेर पर स्थानीय पंचायत प्रशासन,तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से किए गए निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया। स्थानीय पंचायत प्रशासन द्वारा पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण की बात कही है। हत्यारोपी वसीम अहमद के घेर पर प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
     बताते चलें कि बीते गत 23 मार्च 2023 को थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर ढिकली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामकुंवर सिंह के पुत्र व्यापारी मुकेश कुमार का शव थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर करेशी के रास्ते से बरामद हुआ था। जिसकी हत्या का खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस ने नगर के मोहल्ला झोझीयान निवासी वसीम पुत्र तसलीम को मुकेश की हत्या में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वसीम के साथ मुकेश की हत्या में उसके भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूर भी वसीम के साथ जेल भेजे गए थे। जिसके बाद से ही प्रशासन ने वसीम के उक्त घेर जिसमे मुकेश की छेनी मारकर हत्या की गई थी उसको ध्वस्त करने की कार्यवाही शूरु कर दी थी। परन्तु रिपोर्ट,निकाय चुनाव आदि के कारण देर होने के चलते शनिवार को तहसील प्रशासन की औऱ से तहसीलदार नगीना जयेन्द्र कुमार हल्का लेखपाल अरुण कम्बोज, लेखपाल सचिन कुमार,थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुदेश पाल सिंह थाना नगीना व थाना कोतवाली देहात सहित क्यू आरटी व पी ए सी सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पँहुचे। जिसके बाद घेर की पैमाइश की गई। सभी टीमो की मौजूदगी में हत्यारोपी वसीम के घेर पर उनके बैनामा शुदा आराजी जो कि 204 गज बताई गई है। जिसमे 17 गज की लंबाई व 12 गज की चौड़ाई है उसको छोड़कर बाकी अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। प्रशासन की इस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया। इस बाबत जब तहसीलदार नगीना जयेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर बैनामे की आराजी से शेष आराजी पर बनाये गए निर्माण को ध्वस्त कर कब्जामुक्त कराया गया है। करीब 150 वर्ग मीटर आराजी को कब्जा मुक्त कराकर पंचायत प्रशासन की अभिरक्षा में दिया गया है। साथ ही अन्य पंचायत की भूमियों पर कब्जाधारकों को नोटिस जारी करने की बात पंचायत प्रशासन द्वारा की जा रही है। अवैध कब्जा ध्वस्त कराने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया जिसके चलते हुए थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow