
नजीबाबाद। हिंदुस्तान और कार्गो इवेंट्स की ओर से भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व परिवहन मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले/प्रदर्शनी भारतीय संस्कृति आपसी भाई चारे का प्रतीक है।
नगर के जोगीरमपुरी चौराहे के निकट एक प्लॉट पर हिंदुस्तान व कार्गो इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में नजीबाबाद महोत्सव का आयोजन किया गया। पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिजनौर से आये वरिष्ठ पत्रकार युवराज सिंह त्यागी ने अंगवस्त्र पहनाकर पूर्व मंत्री अशोक कटारिया का स्वागत किया। अशोक कटारिया ने कहा भाजपा के शासन में प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल है। इसीलिए मेलो जैसे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मेला खुशहाल समाज व देश का प्रतीक है। इससे आपसी भाई चारे और मोहबब्त को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल तिवारी, पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष पद नकुल अग्रवाल, अभिषेक यादव, बलराज त्यागी, केके अग्रवाल, विश्वास द्विवेदी, दीपक कर्णवाल, विपुल शर्मा, विपिन राजपूत, सुलेमान, सागर, राजा, अनिल सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिन्हा, नईम सिद्दीकी, रिहान अंसारी, विकास आर्य आदि मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.
RN TODAY Online News Portal