Breaking News
Home / Latest News / महाकाल भक्त मंडल ने फिल्म आदिपुरुष पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की

महाकाल भक्त मंडल ने फिल्म आदिपुरुष पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की


महाकाल भक्त मंडल ने फिल्म आदिपुरुष पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की
फिल्म आदिपुरुष के विरोध में उतरा महाकाल भक्त मंडल
नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल ने 16 जून 2023 को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तत्काल रुप से फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि फिल्म, रामायण पर आधारित है लेकिन इसका कोई भी किरदार हमारे धर्म ग्रंथों की मर्यादाओं के अनुसार नहीं है। फिल्म में ऐसे डायलॉग हैं, जो सनातन आस्था और सनातन प्रेमियों के हृदय को ठेस पहुंचाते हैं। फिल्म में अमर्यादित वेशभूषा और फूहड़ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में दर्शाए गए रामायण के सभी पात्र रामायण की कहानी के बिल्कुल उलट हैं, यह हमारे धर्म ग्रंथों और हमारी संस्कृति पर कुठाराघात हैं। इससे आने वाली पीढ़ी के मन में हमारे धर्म और  संस्कृति के बारे में बिल्कुल गलत धारणा बनेगी। फिल्म आदिपुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र को धूमिल करने और हमारी संस्कृति को मिटाने का एक गहरा षड्यंत्र है। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने कहा रामायण एक आस्था का विषय है और उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। रामायण में इस तरह की भाषा का हम समर्थन नहीं करते हैं। महाकाल भक्त मंडल ने फिल्म आदिपुरुष पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की और साथी उन्होंने मांग की इसके जिम्मेदार लोग देश की जनता से माफी मांगे। इस अवसर पर पंडित चेतन शर्मा, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अर्पित मेहरा, प्रदीप कुमार, देवेंद्र प्रजापति, आकाश भटनागर, उदित शर्मा, लक्ष्मण, आयुष्मान चंद्रा आदि लोग रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow