
राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा पूरी एसोसिएशन के साथ हुए भाजपा में शामिल
लोकप्रिय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव / सासंद अरुण सिंह व जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा को भाजपा का पट्टा व माला पहनाकर किया भाजपा में शामिल
धामपुर। भारतीय जनता पार्टी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रियंका मॉडल स्कूल धामपुर बिजनौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी,प्रदेश मंत्री/ एमएलसी विजय शिवहरे ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में लोकप्रिय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने पूरी एसोसिएशन के साथ भाजपा में शामिल हुए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव / सांसद अरुण सिंह व जिला अध्यक्ष बिजनौर सुभाष बाल्मीकि ने राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा को भाजपा का पट्टा व माला पहना कर भाजपा में शामिल किया। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष / नवनियुक्त भाजपा नेता एम आर पाशा ने कहा कि जो मुझे भाजपा में शामिल किया गया है। मैं उस के लिए आभारी हूँ। और भारतीय जनता पार्टी की नीति पर कार्य करेंगे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.
RN TODAY Online News Portal