
किरतपुर। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वधान में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर में दूसरे दिन भी योग प्रशिक्षक आचार्य सोमदत्त द्वारा स्थानीय लोगों को कराया गया योगाभ्यास। योग शिविर में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। नियमित योगाभ्यास से तन और मन के विकार दूर होते हैं और इंसान को एकाग्रता प्राप्त होती है। योग हमारी जीवन शैली में शामिल होगा तो निश्चित तौर पर हम शारीरिक रूप से मजबूत होंगे और स्फूर्ति का अहसास रहेगा। तथा रितु अग्रवाल ने खानपान की शुद्धता और नशे से दूर रहने की भी सलाह दी। योग शिविर में बबिता अग्रवाल, रेणुका गोयल, मीना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, प्रीति, कुमकुम अग्रवाल, बीना राणा, कविता चौहान, अवनि, आदि लोग रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal