
बढ़ापुर: गाड़ी में लदे डीजे के बॉक्स(कॉलम) गिरने से उसमे दबकर एक आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य किशोर घायल हो गए। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक किशोर अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है जो कि अपनी नानी के यहां आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को नगर के मोहल्ला नौमी निवासी संजय कुमार पुत्र ऋषिपाल की बहन लक्ष्मी जिसकी शादी अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उधोवाला में हुई थी। भाई के यहां पर पुत्री के जन्म के कारण बहन अपने बच्चों सहित अपने मायके आई हुई थीं जिसमे उसका पुत्र गुरजीत 8 वर्ष पुत्र सोनू मामा के यहां रह कर गर्मी की छुट्टियों का आनन्द ले रहा था। गुरुवार को पड़ोस के ही अनिल नामक व्यक्ति एक छोटा हाथी में डीजे भरकर थाना क्षेत्र के गांव छाँयली में एक बारात में चढ़त के लिये जा रहा था। जिस कारण अनिल द्वारा डीजे को चेक करने के लिए मोहल्ले में ही डीजे बजाना शुरू कर दिया। जिस कारण बच्चों द्वारा डीजे की गाड़ी के पीछे पीछे डांस करते हुए चलने लगे। जब डीजे लदी गाड़ी मोहल्ला नौमी में नवनीत की चक्की के पास पहुचीं तो वहाँ पर ढलान के चलते गाड़ी नही चढ़ पाई उल्टे गाड़ी में लदे डीजे के डिब्बे(कॉलम) जिस रस्सी से बंधी थी वह टूट गई जिससे डीजे के डिब्बे (कॉलम) गाड़ी के पीछे डांस करते चल रहे गुरजीत 8 वर्ष जय 6 वर्ष नैतिक 7 वर्ष पर गिर पड़े। डीजे का शोर भी बच्चों की चीख पर दबकर रह गया। एकाएक हुए हादसे से मोहल्ले मव कोहराम मच गया। चारों बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा डिब्बो को हटाकर बच्चों को निकाला गया। जिसमे गुरजीत को छोड़कर अन्य बच्चों के चोट ज्यादा नही आई। जबकि गुरजीत के सिर व सीने में चोट के कारण गुरजीत को चिकित्सक के पास लेकर गए परंतु खून अत्यधिक बहने के कारण गुरजीत की मौत हो गई। चिकित्सक द्वारा गुरजीत को मृत घोषित किये जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गये। समाचार लिखे जाने तक मृतक किशोर के पिता का आने का इंतजार किया जा रहा था। जिसके आने के बाद ही कानूनी कार्यवाही की बात की जा रही है।
थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नही मिल पाई है। यदि मृतक किशोर के परिजनों की औऱ से तहरीर दी जाती है तो विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal