Breaking News
Home / Latest News / अनुबंधित अथॉरिटी इंजीनियर को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया 

अनुबंधित अथॉरिटी इंजीनियर को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया 


अनुबंधित अथॉरिटी इंजीनियर को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया
नजीबाबाद… मालन नदी के पुल पर हो रखे गड्ढे  को भरने तथा सड़क में हो रखी गौपिंग के लिए परियोजना निदेशक ने अनुबंधित अथॉरिटी इंजीनियर को जांच कर आख्या रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली को भेजी  शिकायत में अवगत कराया था कि हरिद्वार मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 74 मालन नदी के पुल पर  गहरे गहरे गड्ढे होने तथा सड़क में लगी लोहे की लाइनों में गैपिंग आने से आने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना कब पड़ रहा है तथा दुपहिया वाहन चालको के हर समय झटके के साथ गिरने का भय बना रहता है और जनमानस का जीवन खतरे में है जिसे सही कराना बेहद जरूरी है इसी परिपेक्ष में  एनएच 74 के परियोजना निदेशक आर के नागरवाल ने बताया कि सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में अनुबंधित अथॉरिटी इंजीनियर को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित कर दिया गया है तथा प्राप्त आख्या के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी वही आरटीआई कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय राजमार्ग 119 में जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग संख्या 484 पर बने फ्लाईओवर ब्रिज में हो रखे गहरे गहरे गड्ढों तथा गैपिंग  तथा रैलिंग टूटे जाने के संबंध में संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली को अवगत कराया है शिकायत में बताया गया है कि इस फ्लाईओवर में जगह-जगह गड्ढे होने और गैपिंग आने तथा रैलिग टूटे जाने से जनमानस का जीवन खतरे में है तथा हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow