Breaking News
Home / Latest News / ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पंजीकृत इकाई बिजनौर की मासिक बैठक स्थानीय रामलीला मैदान में हुई

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पंजीकृत इकाई बिजनौर की मासिक बैठक स्थानीय रामलीला मैदान में हुई


बढ़ापुर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पंजीकृत इकाई बिजनौर की तहसील नगीना स्तरीय एक मासिक बैठक स्थानीय रामलीला मैदान में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
             मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन श्री शिव चुन्नीवाला मंदिर के रामलीला मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश भास्कर व संचालन महामंत्री जितेंद्र कुमार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ.भानु प्रकाश वर्मा ने सदस्य अभियान के तहत यूट्यूब चैनल से हटकर प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार की समाज देश का निर्माण करने में अहम भूमिका होती है  एसोसिएशन किसी भी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन के मंडल अध्यक्ष नरेश भास्कर ने ब्लॉक स्तरीय संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि 16 जुलाई को फैजाबाद अयोध्या में पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें जनपद से दो प्रतिनिधि भाग करेंगे। वही 8 अगस्त को संगठन का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा । बैठक में जिलाउपाध्यक्ष डॉ.राहुल चौधरी, तहसील प्रभारी पुनीत गोयल, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेश पाल, कमल सिंह, विक्रांत त्यागी, डॉ.सत्यपाल कटारिया, सोहन सिंह, जहांगीर भारती, मंदीप कुमार, सुनील कुमार, शुभम कुमार, मनोज डबास, विजेंद्र सिंह, रिहान जैदी आदि उपस्थित रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow