Home / Latest News / नकटा नदी द्वारा मोहल्ला भजड़ावाला में किये जा रहे कटान की खबरें छपने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी को अवगत कराया

नकटा नदी द्वारा मोहल्ला भजड़ावाला में किये जा रहे कटान की खबरें छपने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी को अवगत कराया


बढ़ापुर: नकटा नदी द्वारा मोहल्ला भजड़ावाला में किये जा रहे कटान की खबरें समाचार पत्रों में प्रमुखता से छपने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी नगीना द्वारा सिंचाई विभाग से वार्ता के बाद अस्थाई स्टड लगवाने की बात कही गई है। जबकि दूसरी गुलाः नदी ने भी आबादी के नजदीक कटान करना शुरू कर दिया जिसके चलते हुए गुरुवार को चैयरमेन दिलशाद अंसारी व राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर नाला बनाकर नदी का रुख बदलने की तैयारी शुरू कर दी है।
               नकटा नदी द्वारा नगर के मोहल्ला भजड़ावाला में किये जा रहे कटान के कारण मोहल्लेवालों की नींद हराम हो चुकी है। वहीं गुरुवार को सवेरे से ही मैदानी सहित पहाड़ी इलाको में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नकटा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ मोहल्लेवासियों के दिलो की धड़कने बढ़ने लगी। देखते ही देखते नदी ने कई फिट कटान कर डाला। बताया जा रहा है कि नगर के मोहल्ला भजड़ावाला निवासी मोहम्मद इरशाद ने करीब 170 गज का एक प्लाट मकान बनाने के लिये खरीदा था परन्तु नकटा नदी के कटान के कारण गुरुवार को इरशाद के 170 गज के प्लाट में से केवल मात्र 10 गज भूमि ही मौके पर बच पाई। गुरुवार को समाचार पत्रों में नकटा नदी के कटान की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई। राजस्व निरीक्षक नेतराम सिंह,लेखपाल अरुण काम्बोज,सचिन कुमार द्वारा मोके पर पहुच कर स्थलीय निरीक्षण किया गया साथ ही उपजिलाधिकारी नगीना को अवगत कराते हुए तत्काल कटान को रोकने के उचित प्रबंध की बात कही गई। राजस्व टीम के मौके पर पहुचने पर चैयरमेन डॉ दिलशाद अंसारी भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुच गये और राजस्व विभाग की टीम से मोहल्ला भजड़ावाला को बचाने के लिये उचित प्रबंध करने की बात कही। बताया जा रहा है कि अभी नकटा नदी के कटान से मोहल्ला भजड़ावाला के लोग अभी उभर भी नही पाए थे कि वहीं दूसरी औऱ मोहल्ला नौमी में नगर के पूर्व दिशा में बहने वाली गुलाः नदी ने भी आबादी को अपनी जद में लेने के लिये जदोजहद शुरू कर दी। जिसके चलते हुए गुलाः नदी के कटान से आबादी को बचाने के लिये पंचायत प्रशासन द्वारा बनाई गई सुरक्षा दीवार भी दरकने लगी। जिसके चलते हुए गुरुवार को मोहल्ला भजड़ावाला में स्थलीय निरीक्षण करने पहुची राजस्व विभाग की टीम भी मोहल्ला नौमी में पहुँच गई। जहां पर नदी के रुख को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम व चैयरमेन डॉ दिलशाद अंसारी ने रुख बदलने के लिये नदी में दूसरी औऱ नहर नुमा नाला बनाकर नदी का रुख बदलने के लिये कवायद शुरू कर दी जिसके चलते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दोनों नदियों में जेसीबी लगाकर काम शूरु करने की बात कही गई।
   इस बाबत जब उपजिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनका संज्ञान में आ चुका है। जिसके चलते हुए राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है साथ ही सिंचाई विभाग से अस्थाई स्टड लगाने की बात की जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा जल्द ही स्टड लगवाएं जाएंगे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

Ice We Built

🔊 पोस्ट को सुनें Ice We Built I know. I’m being vague and naive I …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow