
आज महाराजा हरिश्चंद्र पी. जी कॉलेज मुरादाबाद में 24 यू.पी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान मे महाविद्यालय की छात्र इकाई द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने पौधारोपण के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य प्रो नरेंद्र सिंह कैडेटों को संसार के लिए वृक्षों के महत्व को समझाया।
उप प्राचार्य प्रोफेसर रवीश कुमार ने प्रकृति संरक्षण को समझाते हुए प्रत्येक कैडेट को जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया।
लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजीत कुमार दीक्षित ने वर्तमान में बढ़ रहे वैश्विक तापन को कम करने में वृक्षों की भूमिका की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बागवानी के महत्व को समझाते हुए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से कैडेटों का परिचय कराया।
कार्यक्रम में डॉ जितेन्द्र सिंह सहित कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे ।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal