
नजीबाबाद ….ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल सप्लाई बाधित होने तथा इंडिया मार्का 2 नल का मैटीरियल नल से निकाल कर सड़क पर डाले जाने की शिकायत शासन को की गई है
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने शासन को भेजी एक शिकायत में अवगत कराया है कि ब्लॉक की ग्राम पंचायत तातारपुर लालू धनौरा क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई नगर पंचायत जलालाबाद में मौजूद उत्तर प्रदेश जल निगम की टंकी से काफी समय से की जा रही है परंतु बीते कई दिनों से उक्त पेयजल की टंकी से क्षेत्र को पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है वहीं पूर्व में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त की जब शिकायत की गई थी तो विभाग ने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को सही करवा दिया था परंतु यह पुन खराब हो गई है तथा वर्तमान में पेयजल आपूर्ति ठप है जिस कारण गर्मी में क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं और उनके समक्ष पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा शिकायत में धनौरा क्षेत्र में एक धर्म स्थल के पास खड़े इंडिया मार्का 2 का मैटीरियल निर्माणाधीन पेयजल टंकी के कर्मचारियों द्वारा निकालकर उसे सड़क पर डाले जाने और इस कारण आसपास के लोगों को हो रही परेशानी के संबंध में भी अवगत कराया गया है ज्ञात हो कि संबंधित कंपनी ने पेयजल टंकी के ट्यूबवेल निर्माण के दौरान उक्त नल का मैटीरियल निकालकर उस में मोटर डालकर पानी के लिए प्रयोग किया था।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal