
नजीबाबाद भारी बारिश से फसले हुई जलमग्न किसानों का भारी नुकसान संपर्क मार्ग हुआ बाधित ग्रामीणों का आवागमन बंद
मंडावली थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण मालन नदी में आए उफान से मझाडी शेखपुरा आलम,लाहक कला, शाहबपुरा उमराव सिंह,धनसीनी, सम्पर्क मार्ग का आवागमन बंद हो गया है ग्रामवासी अपने गांव जाने के लिए परेशान हैं साथ ही सैकड़ों बीघा जमीन में मालन और रतनाल नदी का पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गई है अत्यधिक जलभराव के कारण फसल सूखना शुरू हो गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान है इसकी जानकारी उप जिला अधिकारी, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार,क्षेत्रीय लेखपाल सहित राजस्व विभाग को दी गई किसानों ने इस बाढ को आपदा मानते हुए सरकार से फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि मालन और रतनाल नदी से आए पानी के कारण शेखुपुरा आलम, लाहक खुर्द,लाहक कला, शाहपुरा उमराव सिंह, राजा रामपुर फाजिल आदि गांव की बहुत बड़े क्षेत्रफल की फसलें खराब हो गई है इसमे छोटे छोटे किसान शामिल हैं जिनकी भारी क्षति हुई है उन्होंने राजस्व विभाग से फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है तथा मालन नदी की सफाई का कार्य कराया जाए ताकि जलभराव से मुक्ति मिल सके इस अवसर पर करन सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह, निहाल सिंह, सरदार जोगेन्दर सिंह, नकुल प्रजापति,चमन सिंह,हाजी सलाम, आदि उपस्थित रहे
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal