राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाढ़ पीड़ितों को बाटा भोजन पानी
(हैटिग )शाम 6:00 बजे से रात्रि 1:00 बजे तक भोजन पानी बांटते रहे आरएसएस के कार्यकर्ता
(हैटिग )कुशवाहा समाज के अध्यक्ष रणवीर सिंह निराला का कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के सामने नजीबाबाद के सब राजनीतिक दल व सोशल संस्थाऐ फेल होती दिखाई दी है
नजीबाबाद/ बिजनौर
पहाड़ों पर लगातार बारिश होने का कारण नजीबाबाद की कछियाना बस्ती सहित खैरूल्लापुर पाईबाग शाहपुर मैं भयंकर बाढ़ आ गई लोगों के घरों में पांच फिट से ज्यादा पानी घुस गया लोगों को अपने घर में ताला लगा कर पक्के और ऊंचे मकानों पर जाकर अपनी जान बचानी पड़ी उधर कछियाना बस्ती निवासी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री गायत्री निराला से आर एस एस के कार्यकर्ता अंशुल मेहरा ने फोन पर जानकारी ली स्थिति जानकर नजीबाबाद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित बस्तियों में भोजन पानी की व्यवस्था बनाने में जुट गए और करीब शाम 6: बजे जैसे ही बस्ती का पानी कम होना शुरू हुआ तभी आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने बस्ती में जाकर राहत सामग्री भोजन पानी बांटना शुरू कर दिया कछियाना बस्ती सहित पाईबाग खैरूल्लापुर शाहपुर मैं करीब रात्रि 1:00 बजे तक भोजन बांटते रहे नरेश उदय कन्हैया कोमल नीरज ओंमकार संजीव अंशुल मेहरा यश मोहन अंकित इन स्वयं सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान था उधर प्रशासन द्वारा एसडीएम विजय वर्धन तोमर नायब तहसीलदार सार्थक चावला हल्का लेखपाल लेशवंत कुमार लेखपाल कुंभकरण सहित प्रशासन की टीम द्वारा बाढ़ पीड़ित बस्तियों का जायजा लिया और पीड़ितों का हाल जाना बाढ़ द्वारा हुऐ किसानों की फसलों के नुकसान का सरकार द्वारा मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe