
बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि परिवार को चंडीगढ़ में छोड़कर चार दिन पहले ही गांव आया था मृतक।
थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद खोबडा निवासी शंकर सिंह 45 वर्ष पुत्र ऋषिपाल सिंह का शुक्रवार को देर रात उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला। शंकर सिंह के आत्महत्या करने की सूचना पर देर रात ही थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुदेशपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पँहुचे। औऱ ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा। बताया जा रहा है कि चारपाई बनाने के लिये इस्तेमाल की जाने वाली निवार का फंदा बनाकर शंकर ने अपनी जीवन लीला को समाप्त किया है। शंकर अपने पूरे परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करता था। बीते चार दिन पहले ही शंकर अपने गांव जहानाबाद खोबड़ा आया था। शंकर के आत्महत्या करने के कारण जानने के लिये जब पुलिस ने ग्रामीणों व उसके परिजनों से सम्पर्क किया तो पता चला कि शंकर शराब का आदि था बीते चार दिन पहले शराब पीने को लेकर दोनो पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद शंकर अपने पूरे परिवार को चंडीगढ़ छोड़कर अपने पैतृक गांव आ गया था। जहां पर शुक्रवार को देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बढ़ापुर पुलिस द्वारा शंकर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भेज दिया गया। बताते चलें कि ग्रामीणों का दबी जुबान में कहना है कि चंडीगढ़ जाने से पहले करीब दो वर्ष पहले भी शंकर ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देर गांव जहानाबाद निवसी शंकर सिंह के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal