
बढ़ापुर: ऊनी नदी के लगातार कटान से थाना क्षेत्र के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग टूटने के कगार पर पहुच गया है। यदि जल्द ही इसका इंतजाम नही हुआ तो नदी के कटान से यह मार्ग ध्वस्त होने के साथ साथ आगमन तो बंद होगा ही विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो जाएगी। ग्रामीण लगातार इसकी मांग अधिकारियों से कर रहे हैं। परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नही उठ पाया है।
नगर के दोनों औऱ बहने वाली नकटा नदी,गुलाः नदी,पहाड़ा नदी के संगम से मिलकर ऊनी नदी बन जाती है। जोकि ग्राम बांसोंवाला व रसूलपुर मिठ्ठे उर्फ ढेला के बीच मे यह नदी आपस मे मिलती है। हाल ही में मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार वर्षा ने इन नदियों को उफान पर ला दिया था। जिस कारण इन तीनों नदियों से मिलकर बनी ऊनी नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए भारी कटान आरंभ कर दिया था जिस कारण गांव रसूलपुर मिठ्ठे उर्फ ढेला,कोट ज्वाना, गोपीवाला,कांशीवाला,बहेड़ी,हरवं शवाला,टांडा साहुवाला,सिक्कवाला, रायपुर गढ़ी आदि गांवों को जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग भी इस नदी के कटान की चपेट में आ गया। मार्ग के किनारे के खेत कटान होने के बाद अब यह एकमात्र मार्ग भी कटान की चपेट में हैं। पहाड़ी इलाको में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलते ही इन गांव के लोगो को चिंता सताने लगी है। बताते चलें कि कांशीवाला स्थित जैन धर्म का प्रसिद्ध पाश्र्वनाथ मन्दिर जाने के लिये भी यह एक मात्र मुख्य मार्ग है। जिस कारण यदि यह मार्ग क्षतिग्रस्त होता है तो पाश्र्व नाथ मंदिर का पहुंचना अभी मुश्किल हो जाएगा इस बाबत जब गोपी वाला के ग्राम प्रधान मोहम्मद जाहिद व ग्रामीण देवेंद्र,अशोक आदि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके अतिरिक्त कई गांव के प्रधानों द्वारा इस मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष रखा गया है परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके चलते हुए यदि नदियों ने एक बार फिर अपना विकराल रूप धारण किया तो यह मार्ग नहीं बच पाएगा और इससे जुड़ने वाले करीब एक दर्जन गांव को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/ channel/UCFS7PmVqRXSD_ 4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal