Breaking News
Home / Latest News / नकटा नदी के कटान से भजड़ावाला को बचाने के लिए लगाए जा रहे अस्थाई स्टड 

नकटा नदी के कटान से भजड़ावाला को बचाने के लिए लगाए जा रहे अस्थाई स्टड 


बढ़ापुर: नकटा नदी के कटान से भजड़ावाला को बचाने के लिए लगाए जा रहे अस्थाई स्टड का काम बीच में रुकने पर मोहल्ले वासियों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। इस बाबत जब सिंचाई विभाग के अवर अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार से कार्य पुनः आरंभ किया जाएगा।
          नगर के मोहल्ला भजड़ावाला में लगातार नकटा नदी द्वारा कटान किए जाने से दो मकान नदी में समाने के बाद अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद सिंचाई विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और युद्ध स्तर पर काम आरंभ कर मोहल्ला भजड़ावाला को बचाने की कवायद शुरू की गई। जिसके चलते हुए दो बार अस्थाई नहर बनाकर नदी की दिशा को परिवर्तित करने की नाकाम कोशिश की गई। परंतु इस प्रकार की सारी कोशिशें नाकाम रहने के बाद सिंचाई विभाग के अवर अभियंता डीके शर्मा द्वारा नकटा नदी के कटान से मोहल्ले को बचाने के लिए अस्थाई स्टड बनाने शूरु किये गये। दो दिन तक लगातार अस्थाई स्टड बनाने के पश्चात रविवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारी व उनकी लेबर भी मौके पर नहीं पहुंची जबकि काम अभी तक पूरा भी नहीं हुआ था। वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग के बदले मिजाज ने मोहल्ले वासियों में हलचल पैदा कर दी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सिंचाई विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है। जिसके चलते हुए खुले मौसम के बावजूद भी सिंचाई विभाग द्वारा अस्थाई स्टड के काम को रोक दिया गया। इस बाबत जब सिंचाई विभाग के अवर अभियंता डीके शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लेबर के ना मिल पाने के कारण अस्थाई स्टड का काम रोका गया है सोमवार को एक बार फिर काम उन्हें आरंभ किया जाएगा।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow