

बढ़ापुर: भारी वर्षा के कारण एक किसान की पशुशाला के की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। जिसमें दबकर किसान की दो दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गाय को मलबे से जिंदा तो निकाल लिया गया। परन्तु गाय गम्भीर रूप से घायल बताई जा रही है। साथ ही पशुशाला में रखा अन्य सामान भी नष्ट हो गया।
सोमवार की रात्री से मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई वर्षा ने एक बार फिर आफत खड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद निवासी सुधीर चौहान की पशुशाला की कच्ची छत वर्षा के अत्यधिक होने के कारण भरभराकर गिर गई। पशुशाला की छत गिरने की आवाज से ही पास पड़ोस के लोग भी सहम उठे औऱ शोर मचाते हुए घटनास्थल की और दौड़ पड़े। मौके पर पहुच कर ग्रामीणों द्वारा मलबे को हटाया जाने लगा परन्तु तबतक छत के मलबे में दबने के कारण किसान सुधीर की दो दुधारू गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गनीमत रही कि एक गाय को जिंदा मलबे से निकाल लिया गया। परन्तु मलबे में दबने के कारण जीवित गाय भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पशुओं की सुरक्षा को लेकर किसान सुधीर भी पशुशाला में रहता था। जिस कारण छत गिरते समय सुधीर ने मकान से निकल कर बामुश्किल अपनी जान बचाई। पशुशाला में पशुओं के लिये चारे के रूप में एकत्रित किया गया भूसा व अन्य दैनिक उपयोग के समान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों द्वारा जब घटना तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया तो हल्का लेखपाल प्रमोद कुमार द्वारा घटना की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
इस बाबत जब तहसीलदार नगीना जयेन्द्र कुमार ने बताया कि लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। जल्द ही पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जाएगा।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe