
सतपाल महाराज की संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों को बंटी राहत खाद्य सामग्री
मानव उत्थान सेवा समिति कोटद्वार व नजीबाबाद शाखा प्रभारी महात्मा श्री भदेश्वरी बाई का रहा महत्वपूर्ण योगदान
भाजपा नेत्री गायत्री निराला व कुशवाहा समाज के अध्यक्ष रणवीर सिंह निराला ने महाराज जी व संस्था के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया

रणवीर सिंह निराला
नजीबाबाद/बिजनौर : उत्तराखंड के कैबिनेट व पर्यटन मंत्री व आत्मगुरु श्री सतपाल महाराज के आदेशानुसार व उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के बैनर तले नजीबाबाद की कछियाना बस्ती में संस्था की प्रचारक व नजीबाबाद व कोटद्वार शाखा की प्रभारी महात्मा श्री भद्रेश्वरी बाई व भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री गायत्री निराला के नेतृत्व व कुशवाहा समाज के अध्यक्ष रणवीर सिंह निराला की रेख देख में नजीबाबाद की कछियाना बस्ती मे बाढ़ से ग्रस्त अत्यंत दुखी 48 परिवारों को चिन्हित कर राशन खाद्य सामग्री वितरण किया गया संस्था के प्रचारक महात्मा ललिता बाई कार्यकर्ता कुलदीप रावत केवल सिंह रावत कोटद्वार आश्रम के प्रभारी सहयोगी प्रचारक जी एस नेगी श्री प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार से आऐ शंकर लाल शर्मा व दीपू नजीबाबाद शाखा से विष्णु सिंह जगबीर सिंह हरवीर सिंह दयानंद प्रवीण पप्पू हजारी हरिप्रसाद धन बहादुर इत्यादि का बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बटवाने एवं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा संस्था के द्वारा राहत खाद्य सामग्री के एक कट्टे में 20 किलो आटा 10 किलो चावल 5 किलो चीनी 5 किलो तरह तरह की दाल 1 किलो रिफाइंड 1 किलो तेल 1 किलो चाय की पत्ती व हल्दी मिर्च मसाले इत्यादि सामग्री बांटी गई पीड़ित बस्ती वालों को यह सामग्री मिलते ही बड़ी राहत महसूस की पीड़ितों ने महाराज जी व संस्था के सभी कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि नमन करते हुए आभार व धन्यवाद व्यक्त किया

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe

RN TODAY Online News Portal