
शादी के तीसरे ही दिन
उस की टाई ठीक करते हुए
हंस कर वो बोली, लो सीधी हो गई,
गहरी नज़रों से उसे देखते हुए
वो बोला, बड़ी प्रैक्टिस है
अब तक कितनों की सीधी कर चुकी हो ।
आँखों में आये पानी के
फ़िज़ूल से कतरे को
गिरने नहीं दिया उसने..
पर खिड़की से एक बादल भीतर आकर
उसके चेहरे पर फैल गया ।
खिलखिलाती हुई वो लड़की
अब सुघड़ गृहणी बन गयी ।।
जब पानी मांगा गया तो पानी दिया उसने,
जब खाना मांगा गया तो खाना दिया
जब देह की मांग हुई तो …
उसी तरह देह भी परोस दी उसने ।।
छूने दिया उसे अपना हर अंग बिना
संकोच के उँगलियों को जाने दिया हर
अंग की खोह मे मचलता गया यौवन उसकी
तरावट छुअन से
बेबाक़ लड़की से सुघड़ गृहणी के इस सफ़ऱ में
उसकी हंसी खो गयी कहीं ,
बस कभी कभी याद आ जाता था उसे
कॉलेज में किसी का कहा
यूँ न खिलखिलाया करो हर बात पर!
जान गई थी वो
उसकी हंसी का
कोटा चुक गया था
बस उसे देर से समझ आयी
शिखा…
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal