
बढ़ापुर: एक औऱ भीषण गर्मी का प्रकोप तो दूसरी औऱ विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से नगर के दो मोहल्ले अंधेरे में डूबे हुए हैं। जिसके चलते हुए बीती रात आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को नगर के मुख्य चौराहे पर पकड़ लिया। देर रात विद्युत आपूर्ति शुरू होने के आश्वासन के बाद जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने अपना पीछा छुड़ाया। समाचार लिखे जाने तक भी दोनों मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति शुरू नही हो पाई थी।
नगर के प्राइवेट बस स्टैंड से मुख्य बाजार में विद्युत विभाग द्वारा नई विद्युत लाइन डाली जा रही है। बीते चार दिन पहले जब नई विद्युत लाइन डालने का काम शुरू हुआ तो पूरे दिन नगर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। देर शाम तक मोहल्ला भजड़ावाला में विद्युत लाइन का काम पूरा कर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई तो नई विद्युत लाइन में फाल्ट होना शुरू हो गया। देखते ही देखते नई विद्युत लाइन जलकर नीचे गिरने लगी। ज़ब मोहल्लेवासियों द्वारा लाइन डालने वाले कर्मचारियों से पता किया गया तो उन्होंने बताया कि 95 रेटिंग की नई विद्युत लाइन डाली जा रही है। जब मोहल्लेवासियों ने पता किया कि पुरानी विद्युत लाइन नई के मुकाबले मोटी एवं टिकाऊ थी। जिस पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि जो पुरानी विद्युत लाइन उतारी गई है। वह 120 रेटिंग की थी। जिस पर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए कि आखिर विद्युत विभाग क्या करना चाह रहा है कि 120 रेटिंग के स्थान पर मात्र 95 रेटिंग की वायर आखिर क्यों डाली जा रही है। परन्तु मोहल्लेवासी फ़िलहाल विधुत आपूर्ति शुरू होने के इंतजार में ही रहे औऱ पूरी रात इसी प्रकार व्यतीत हो गई। सवेरे मोहल्लेवासियों ने एक बार फिर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पकड़ लिया। जिस पर कर्मचारियों ने देर शाम तक विधुत आपूर्ति शुरू करने के वादा कर अपना पीछा छुड़ा लिया। देर शाम तक जब विधुत आपूर्ति शुरू नही हो सकी तो मोहल्लेवासियों के सब्र का बांध टूट गया। मोहल्लेवासियों ने देर शाम नगर के आर्य इंटर कॉलेज मोहल्लेवासियों द्वारा कर्मचारियों को पकड़ कर हंगामा शुरू कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पँहुचे सभासदों से भी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सभासदों द्वारा संसाधन उपलब्ध कराने के बाद देर रात तक कर्मचारी जुगत में लगे रहे और मोहल्ला सतीयान से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही मोहल्लेवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। परन्तु पांच मिनट में ही विद्युत लाइन में आग लग गई औऱ तार पिघलकर नीचे गिरने लगे। जिसके चलते हुए एक बार फिर विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई रातभर विद्युत आपूर्ति ने मिलने से जन आक्रोश बढ़ गया। जिसके चलते हुए सवेरे उपखण्ड अधिकारी विवेक विश्वकर्मा मौके पर पहुँच गये और नई लाइन डालने के बारे कर्मचारियों को बताने लगे। परन्तु पूरे दिन नगर की सप्लाई नही शुरू हो सकी जिस कारण लोगो आमजन ने एसडीओ सहित कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। समाचार लिखे जाने तक भी विद्युत आपूर्ति शुरू नही हो सकी थी।
इस बाबत उपखंड अधिकारी विवेक विश्वकर्मा ने बताया कि बेलनसिंग के कारण लाइनों में फाल्ट हो रहे है। जबकि केबिल की रेटिंग पर उन्होंने बताया पूर्व में भी 95 रेटिंग की केबिल ही डाली हुई थी तथा अब भी 95 रेटिंग की केबिल डाली जा रही है। वह बढ़ापुर से सप्लाई शुरू करने के बाद ही वापस जाएंगे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal