
बढ़ापुर। मणिपुर राज्य में फैल रही हिंसा और महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से नगर में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र थाने पहुंचकर उप निरीक्षक मलखान सिंह यादव को सौंपा। मांग पत्र में मणिपुर राज्य में 80 दिनों से जारी जातीय हिंसा में राज्य सरकार पर दो समुदायों को लड़ाने, मैतई समुदाय के साथ खड़ा होकर कुकी समुदाय का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मांग पत्र में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने, गैंगरेप करने की शर्मनाक घटना, सैकड़ों लोगों के मारे जाने व घर जला दिए जाने के साथ ही भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के साथ प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री की चुप्पी की घोर निंदा की गई। महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र में मणिपुर राज्य के सीएम एन वीरेन सिंह को तुरंत बर्खास्त करने, राज्यपाल को वापस बुलाने, राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने, हिंसा की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सजा देने व राज्य में शांति व्यवस्था कायम करने की मांग की गई।
तीनों दलों के संयुक्त प्रदर्शन में माकपा नेता हरपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन, अखलाक खां, सपा के जिला सचिव खुर्शीद सलमानी, विधानसभा अध्यक्ष आबिद खां, नगर अध्यक्ष मो० इश्तियाक उर्फ आशु,नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ दिलशाद अंसारी, डॉक्टर अकबर अली उस्मानी, शेख चांदू व कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष फरीद खान एडवोकेट सहित आदि लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal