
बढ़ापुर: बिजली की विभिन्न मांगों को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट बस स्टैंड पर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे अवर अभियंता को खरी खोटी सुनाकर समस्याओं के निदान के बाद किसान यूनियन ने मांग पत्र सौंपकर धरना समाप्त कर दिया।
बुधवार को अन्नदाता किसान यूनियन द्वारा प्रस्तावित विद्युत विभाग के खिलाफ धरना सवेरे 10:00 बजे से प्रारंभ हो गया अन्नदाता किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष आदिल कुरैशी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और धरने को सफल बनाने में लग गए। बताते चलें कि बीते चार दिनों से नगर में विद्युत लाइन बदले जाने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप थी। जिस कारण नगर में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश उत्पन्न था। मंगलवार को उपखंड अधिकारी विवेक विश्वकर्मा के मौके पर पहुंचने के बाद आमजन ने जब उपखंड अधिकारी से सवाल किए तो उपखण्ड अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। इसी के चलते लोगों ने किसान यूनियन से विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ धरने की मांग रखी थी। जिस कारण किसान यूनियन ने बुधवार को प्राइवेट बस स्टैंड के समीप धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। आदिल करेशी के नेतृत्व में शुरू धरने में ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान,गुरपेज सिंह,जिला उपाध्यक्ष, सुखचैन सिंह तहसील प्रभारी सभासद दानिश अली,एडवोकेट दानिश करेशी,सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अनस,मोहम्मद फैसल,मौ0अकबर,मुन्ना, मुकर्रम,शुऐब,सलमान पाशा,नईम अहमद,गुलशाद,सरदार आदि लोग धरने में मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता नगीना की गैर मौजूदगी में अवर अभियंता साजिम हसन कर्मचारियों सहित धरना स्थल पर पहुँचे जहाँ पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अवर अभियंता सहित कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। किसानों की एक मुख्य मांग पर अवर अभियंता साजिम हसन ने प्रत्येक माह की 25 तारीख को नगर पंचायत कार्यालय पर एक कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान की बात कही। जिसके बाद किसानों ने छः सूत्रीय मांग पत्र अवर अभियंता को सौंपा। जिस पर अवर अभियंता द्वारा सभी समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal