Breaking News
Home / Latest News / सिंचाई विभाग द्वारा नकटा नदी के कटान से भजड़ावाला को बचाने के लिये लगाए जा रहे स्टड

सिंचाई विभाग द्वारा नकटा नदी के कटान से भजड़ावाला को बचाने के लिये लगाए जा रहे स्टड


बढ़ापुर: सिंचाई विभाग द्वारा नकटा नदी के कटान से भजड़ावाला को बचाने के लिये लगाए जा रहे स्टड को ठेकेदार द्वारा आबादी के समीप ने लगाने से मोहल्लेवासियों में विभाग के प्रति आक्रोश है जो किसी भी समय लावा बनकर फूट सकता है।
      नकटा नदी के कटान के चलते हुए मोहल्ला भजड़ावाला के संकट में आ जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया था औऱ सिंचाई विभाग ने आबादी को कटान से बचाने के लिये अस्थाई स्टड बनाकर कटान को रोकने की कवायद शुरू की थी। जिसके चलते हुए नदी में समाने वाले नफीस के मकान से नकटा नदी पर बनाये गए रपटे तक कुल 186 मीटर अस्थाई स्टड लगाने का काम शुरू किया गया था। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने स्टड लगाने का काम शुरू किया तो आबादी के समीप पहुच करीब 150 मीटर तक स्टड लगाने का बाद ठेकेदार ने अस्थाई स्टड का काम बंद कर दिया। मोहल्लेवासियों द्वारा जब ठेकेदार से पूछा गया तो उसने साफ इंकार कर दिया कि वह इससे आगे काम नही करेगा। जिस कारण मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए। क्योंकि नदी द्वारा कटान को रोकने के लिये जहाँ पर स्टड लगाए गए हैं वहाँ पर आबादी का नामोनिशान तक नही है केवल कृषि भूमि है। जबकि आबादी शुरू होने पर स्टड का काम ही बंद कर दिया गया। जिसके चलते हुए मोहल्लेवासियों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। अब इसे सिंचाई विभाग की हठधर्मिता कहे या ठेकेदार का गुरुर की आबादी में अस्थाई स्टड का काम नही किया जाएगा साथ ही 186 मीटर के स्थान पर 150 मीटर तक ही स्टड का निर्माण करना शायद यही बता रहा है।
         इस बाबत जब अधिशासी अभियंता राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल प्रॉब्लम के चलते काम अधूरा छोड़ा गया है। पूरे जनपद में कटान का मामला है जिस कारण परेशानी आ रही है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow