
“केवल वही पुरुष है”


वह पुरुष….
जो बार-बार आकर
तुम्हारे मन की वीणा को
झंकृत कर जाता है ।
तुम्हारी कल्पनाओं के
आकाश में मदमस्त
मादक बादल -सा
मंडराता है ।
आँखें बंद करती हो
तो आँखों के बीच
मोहक मुस्कान
बिखेर देता है ।
जिसका स्पर्श…..
तुम्हारी आत्मा को रोमांचित
कर जाता है ।
कभी ……स्वप्न में आकर
अपने पवित्र प्रेम के
निर्झर में तुम्हें
स्नान कराता है ।
और कभी अचानक…….
तुम्हारी कलाई पकड़कर
तुम्हारे अंग-संग होने का
अहसास कराता है ।
तुम्हें भी भाता है
उसका यह नेह निमंत्रण
लेकिन….तुम्हें भय है
ज़माने का ,कि कहीं
कुलटा न समझ ले तुम्हें ।
तुममें….
मीरा-सी दीवानगी नहीं
राधा-सा साहस नहीं
ज़माने के तानों का विष
केवल मीरा ही पी सकती है
प्रेम में ……
सब कुछ गँवाने का साहस
राधा ही कर सकती है ।
मीरा ही ….
प्रेम के नशे में झूमकर
गा सकती है ,नाच सकती है ।
राधा की तड़प में ही
वह साहस है…जो कह सके
कि वह कोई परपुरुष नहीं
केवल वही पुरुष है
शिखा… 



PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal