
जोगीरमपुरी में आग पर मातम कर इमाम हुसैन को पुरसा दिया, आठ मुहर्रम के जलूस. में ज़नजीरो से मातम कर अज़ादार हुये लहू लुहान
नजीबाबाद /.जोगीरमपुरी 8 मुहर्रम का जलूस इमामबाड़ा अबुतालिब से निकला, इससे पहले मजलिस हुई जिसकी मरसिया खानी फरीद हुसैन, सलामत हुसैन, अज़ादार हुसैन, शफीक हुसैन ने की ऒर मजलिस को ख़िताब किया मौलाना ज़ाकिर हुसैन ने कहा अज़ादारी हमारी वजह से नहीं बल्कि अज़ादारी की वजह से हम ज़िंदा हँ अगर ये अज़ादारी ना होती तो दुनियां में हमें कोई नहीं पहचानता इमाम हुसैन ने शहादत देकर दुनयाँ को ये बताया देखो अगर आप के मुक़ाबले पर कितना ही ज़ालिम हुक्मरान क्यों ना हो अपने ऒर पूरी दुनियां के हक़ के लिये उसका डट कर मुक़ाबला करो हक़ की हमेशा जीत होती है। जलूस में अंजुमन शमशीरे हैदरी ऒर अंजुमन ज़ीनते अज़ा ने ज़जीरों का मातम किया उसके बाद अन्जुमने ज़ीनते अज़ा ने दहकते हुये शोलों (आग ) पर मातम किया ऒर इमाम को पुरसा दिया. जलूस में नोहा खानी मोहसिन, अज़ादार, फिरोज़ हैदर, अमीर हैदर, अर्शी, हसन नवाज़, वाजिद रज़ा, मुहर्रम अली आदि ने की जलूस इमामबाड़ा हैदरी (बड़ा )से दरगाह आलिया पर जाकर सम्पन्न हुआ,सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सवेंन्दर कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.।जलूस का नेतृत्व गज़नफर हुसैन व नूर मोहम्मद ने किया।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal