
नजीबाबाद….नगरपालिका परिषद में मौजूद एक ठेकेदार और उसके परिजनो को अधिकांश ठेके दिए जाने के मामले में शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को आवश्यक दस्तावेजों सौंपे।
कोतवाली मार्ग स्थित सिचाई कॉलोनी निवासी नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रिवेंटिव बिग्रेड की राष्ट्रीय सचिव सुशीला गुप्ता ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी एक शिकायत अवगत कराया था कि नगरपालिका परिषद नजीबाबाद मे कार्यरत ठेकेदार अरशद उर्फ पप्पू और उसके परिजनो को नगरपालिका प्रशासन द्वारा लगभग 10 वर्षो से अधिक समय से करोडो रूपये के विकास कार्यो के ठेके दिये गए हैं तथा पालिका के अधिकांश विकास कार्यो पर एक ही व्यक्ति और उसके परिजनो का कब्जा होने से सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति को पलीता लगाया जा रहा है शिकायत में बताया गया है कि पूर्व की सरकार मे करोडो रूपये की नगरपालिका बिल्डिंग का निर्माण भी इसी ठेकेदार द्वारा किया गया है जबकि इस बिल्डिंग का निर्माण किसी कार्यदायी संस्था से होना चाहिए था जोकि नही किया गया था इसके अलावा करोडो रूपये की इंटरलाकिंग ईटो की सडको का भुगतान भी उक्त ठेकेदार को किया गया जिसमे विभिन्न टैक्सो की चोरी की गई क्योकि उक्त फर्म जहा से उक्र्त इंटे खरीदी गई की किसी टैक्स विभाग मे पंजीकृत नही थी , शिकायतकर्ता ने उक्त ठेकेदार और उसके परिजनो को नगरपालिका प्रशासन द्वारा लगभग 10 वर्षो से अधिक समय से करोडो रूपये के विकास कार्यो के ठेके दिए जाने की जाॅच की मांग की थी उक्त शिकायत के संबंध में शासन ने जिलाधिकारी बिजनौर से आख्या रिपोर्ट तलब की थी जिस पर जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा ने उप जिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन तोमर को जॉच सौंपी जिस पर जांच अधिकारी उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने आज शिकायतकर्ता को साक्ष्यो सहित प्रस्तुत होने कहा जिस पर शिकायतकर्ता सुशीला गुप्ता ने बीते वर्षों ने उक्त ठेकेदार और उसके परिजनों को हुए भुगतान के संबंध में आवश्यक दस्तावेज उपजिलाधिकारी को दिए। इस अवसर पर, सुमन वर्मा , सुनीता गुप्ता,भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष ललित पाल, नामित सभासद रामपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे। उधर इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से बीते 10 वर्षों में हुए भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़ प्रस्तुत करने को कहा है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal