Breaking News
Home / Latest News / महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023 के 3रे सीज़न का आयोजन 2 अक्टूबर को होगा

महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023 के 3रे सीज़न का आयोजन 2 अक्टूबर को होगा


कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान आगामी 2 अक्टूबर 2023 को ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023’ के तीसरे सीजन का आयोजन मुम्बई में करने जा रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठित समाजसेवकों सहित उद्योगपति, डॉक्टर, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, पत्रकार एवं बॉलीवुड से जुड़े कलाकार, टेक्नीशियन को सम्मानित करेंगे।
इस पुरस्कार समारोह की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले दो महीने में ‘लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023’ और ‘बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2023’ में मुख्य अतिथि कुमार शानू के हाथों दिलीप सेन, ऋतु पाठक, एसीपी संजय पाटिल सहित कई हस्तियां सम्मानित हुई थीं। यहां अभिनेता अली खान, कॉमेडियन सुनील पाल, बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत सहित कई हस्तियां सम्मानित हुईं थीं। अवार्ड फंक्शन के शो मैन का खिताब पाने वाले डॉ कृष्णा चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘चौथे लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023’ का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक किया था। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है।
बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।
अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस समारोह में भी समाजसेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ कृष्णा चौहान इस बार भी कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को सम्मान से नवाजेंगे।
बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।
उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow