Breaking News
Home / Latest News / नए रास्ते से कावड़ यात्रा निकालने के विवाद में एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पीएसी भेज दिया 

नए रास्ते से कावड़ यात्रा निकालने के विवाद में एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पीएसी भेज दिया 


बरेली:  कावड़ियों द्वारा नए रास्ते से कावड़ यात्रा निकालने के विवाद में पुलिस ने जब कावड़ियों के ना मानने पर उन पर सख़्ती की तो उसकी सजा एसएसपी बरेली प्रभाकर चौधरी को भुगतनी पड़ी. प्रभाकर चौधरी को अब बरेली एसएसपी के पद से हटाकर पीएसी में भेज दिया गया है।
ज्ञात रहे कि यह वही आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी ईमानदारी और निष्ठा की वजह से दर्जनों बार तबादले का दर्द झेला है। यह वही प्रभाकर चौधरी हैं जो एक अटैची साथ लेकर जनपद में चार्ज लेते हैं और यह सोचते हैं कि पता नहीं कब अगले तैनाती का आदेश उन्हें मिल जाए।
प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के IPS ऑफिसर हैं। सिर्फ 10 साल की नौकरी में आज उनका 21वा ट्रांसफर हुआ है।
अधिकतम तैनाती 1 साल मेरठ में रही। बाकी अन्य जिलों में 4 से 6 महीने से ज्यादा का कार्यकाल नहीं रहा।
अधिकारियों–नेताओं का कभी दबाव नहीं माना। करप्शन को लेकर अपने पुलिसकर्मियों पर सबसे ज्यादा एक्शन लिए।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow