
नजीबाबाद: बाल सदन मांटेसरी स्कूल के 65 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल में आज रंगारंग कार्यक्रम हुए l स्कूल समाज को अपनी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करते हुए अपने 64 वर्षों की शिक्षा की स्वर्णिम यात्रा पूर्ण कर चुका है l
आज का सबसे अच्छा संयोग और सहयोग रहा इनरव्हील क्लब नजीबाबाद का जिन्होंने इस अवसर पर बाल सदन स्कूल आकर 65 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ
” गांव से शहर तक शिक्षा अभियान, विषय पर बच्चों के साथ संवाद किया l
स्कूल की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों में सबसे पहले मां सरस्वती की वंदना
हुई l तत्पश्चात स्वागत गीत और उसके बाद बच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान पर नाटक प्रस्तुत किया l
इनरव्हील क्लब की प्रोजेक्ट चेयर पर्सन और संचालिका रश्मि अग्रवाल ने बताया की क्लब ने ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे करके गांव की अंतर्दशा को गंभीरता से लेते हुए वंचित बच्चों को खोजा जो पढ़ना चाहते हैं और उन्होंने क्लब की ओर से विश्वास दिलाया कि ऐसे सभी बच्चों को बाल सदन स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा और उनको पठन और पाठन सामग्री का भी पूरा सहयोग किया जाएगा l

प्रधानाचार्य किरण बाला ने इनरव्हील क्लब के इस सुझाव को स्वीकार करते हुए ऐसे सभी बच्चों को बाल सदन में प्रवेश देने का निर्णय लिया.
बाल सदन स्कूल के प्रबंधक डॉ एस के जोहर ने इनरव्हील क्लब के शिक्षा अभियान का स्वागत किया l
इस अवसर पर बाल सदन स्कूल की सभी शिक्षिकाओं के साथ-साथ इनरव्हील क्लब की ओर से अध्यक्ष सीमा कपूर, सचिव उमारानी सहित रमा अग्रवाल , रमा शुक्ला , मीरा मित्तल , नीरू तागरा, रिंकी अग्रवाल , सपना अग्रवाल और अरुण गोयल उपस्थित रही l

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal