Breaking News
Home / Latest News / पुलिस ने पिकअप गाड़ी में अवैध पटाखे बिक्री के लिए ले जाते समय तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया 

पुलिस ने पिकअप गाड़ी में अवैध पटाखे बिक्री के लिए ले जाते समय तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया 


बढ़ापुर: स्थानीय पुलिस द्वारा एक पिकअप गाड़ी में अवैध पटाखे बिक्री के लिए ले जाते समय तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़ी गई गाड़ी से पुलिस ने 900 किलो वजन के करीब 60 कट्ठे सहित 14 कार्टून एवं 25 किलो पोटाश बरामद किया है पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
          अवैध पटाखों की बिक्री परिवहन एवं भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में बढ़ापुर पुलिस ने शुक्रवार को देर रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी को
नकटा नदी पुल के पास रोका जिसमें ड्राइवर सहीत तीन लोग आगे बैठे थे। पिकअप गाड़ी संख्याUP 20AT9201 जिस पर चारों ओर से काली पन्नी का तिरपाल डालकर गाड़ी को कवर किया हुआ था।
इसी बीच अँधेरे का फायेदा उठाकर एक व्यक्ति जो गाड़ी में बैठा था किनारे किनारे मोके  से भागने में कामयाब रहा एक सिपाही द्वारा पीछा किया गया परन्तु नही मिल पाया। संदिग्ध होने पर पुलिस द्वारा गाड़ी को चेक किया गया जिसमें बढ़ापुर पुलिस को सिंघाड़ा पठाके से भरे कट्टे एवं कार्टून मिले स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल गाड़ी सहित गाड़ी में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया थाने ले जाकर गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें सिंघाड़ा पटाखों के करीब 60 कट्टे बरामद हुए जिनमें कट्टो के अतिरिक्त 14 कार्टून जिसमें एक पैकेट के अंदर 80 पटाखे तथा 1 कार्टून के अंदर 46 पैकेट कुल मिलाकर 51520 पदों सहित करीब 25 किलो अवैध पोटाश भी गाड़ी से बरामद किया गया विस्फोटक सामग्री के बरामद होने के साथ ही बढ़ापुर पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मोहम्मद विशाल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला नेजो सराय थाना नहटौर जनपद बिजनौर अनीश पुत्र अब्दुल गफूर निवासी मोहल्ला गंजपूरा कस्बा का थाना बढ़ापुर मोहम्मद असलम पुत्र शौकत अली निवासी मोहल्ला थाना भवन जनपद शामली बताया गया पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि भागने वाला भी हमारा इस आती है जिसका नाम अनीश पुत्र चुन्नू निवासी मोहल्ला जिगर कॉलोनी थाना नेहटोंर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध पटाखे पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार,हेड कांस्टेबल दीनदयाल, कांस्टेबल अंकित यादव,मोनू मौजूद रहे।
           थानाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह द्वारा बताया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को देर रात्रि नक्शा नदी पुल से अवैध पटाखे से भरी एक पिकअप गाड़ी को 3 आरोपियों सहित पकड़ा गया तथा एक आरोपी भागने में कामयाब रहा चारों लोगों के खिलाफ धारा 286 आईपीसी एवं 5 वह 9 बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान किया गया है
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow