
फ़िरोज़ाबाद से रिहान अली की रिपोर्ट
फ़िरोज़ाबाद के थाना अरॉव में तैनात उपनिरीक्षक की गोली मारकर की गयी हत्या का पुलिस ने किया सफल अनावरण दरोगा के साथ मौजूद नौकर ही निकला हत्यारा दो माह की सैलरी न मिलने के कारण की हत्या एसपी ग्रामीण ने किया सनसनीखेज घटनाक्रम का खुलासा
थाना अरांव में तैनात उप निरीक्षक की गोली मारकर की गई हत्या का 24 घंटे में किया गया सफल अनावरण फ़िरोज़ाबाद के थाना अरॉव में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा की विगत दिनों विवेचना से लौटते समय गोली मारकर की गयी हत्या का पुलिस द्वारा आज शनिवार को सफल अनावरण किया गया। जिसमें उपनिरीक्षक साथ बाइक पर मौजूद उनका नौकर धीरज शर्मा ही हत्यारा निकला है। उसने ही उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में हत्यारे ने सारे राज उगल दिये। उसने बताया कि उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा के साथ रहने वाला नौकर धीरज शर्मा उर्फ प्रवीन पुत्र स्वर्गीय रामबाबू शर्मा निवासी B470 कालिंद्री बिहार face3 थाना ट्रांसपोर्ट जमुना नगर जिला आगरा रहकर उनका खाना बनाना, कपड़े धोना व अन्य घरेलू कार्य किया करता था, इसके एवज में उपनिरीक्षक उसे पैसे देते थे उसे दो माह की सैलरी नहीं मिली थी। पैसे मांगने पर उपनिरीक्षक से कहासुनी हो गयी और वह अपना आपा खो बैठा और रास्ते में उपनिरीक्षक की मोटरसाइकिल रूकवाकर सूनसान जगह देखकर पेन्ट की बायीं फैट में लगे तमंचे को से गोली मार दी और और पुलिस को गुमराह करने उद्देश्य से घटना को एक्सीडेन्ट कहकर थाना व उपनिरीक्षक के परिजनों को सूचना दे दी। आपको बता दें कि घटना के अनावरण हेतु पुलिस की 4 टीमें गठित की गयी थीं। पुलिस को पहले दिन से हत्यारे धीरज शर्मा पर संदेह था। अभियुक्त ने स्वयं ही तमंचे को घटनास्थल के पास छुपाने की बात बताई जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर घटनास्थल के पास ही बने बिटौरा से बरामद कराया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभिुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसे बरामद एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस 315 बोर
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal