
श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल एंड वोकेशनल स्टडीज में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के द्वारा विद्यार्थियों के लिए यह राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र की निगम पर्षदा श्रीमती पुष्पा सोलंकी एवम सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुरेंद्र सोलंकी रहे। श्रीराम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवम लायंस क्लब दिल्ली एक्टिव ने साझा रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया । लायंस क्लब दिल्ली एक्टिव के पदाधिकारी श्री सुनील कुमार गोयल, श्री योगेश अग्रवाल, श्री अमित माहेश्वरी, श्री सुनील चौधरी, श्री पंकज गुप्ता, उपस्थिति रहे। श्रीराम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा संचालित इस संस्था के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गोयल (प्रधान), रचना गोयल (उपप्रधान), लक्ष्मण गोयल (सचिव), अंकुश गोयल (सह-सचिव) रमेश गोयल (ट्रस्टी), सचिन माथुर (ट्रस्टी), प्रवीण गुप्ता (ट्रस्टी), सचिन माथुर ट्रस्टी)( संस्था के एकेडमिक काउंसिल चेयरमैन श्री ललित गोयल, निदेशक रुची ढींगरा, मोनिका गौर, एवम कई ओर समाज सेवक उपस्थित रहे। संस्था के एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन श्री ललित गोयल ने बताया की इस तरह के राष्ट्रीय एवम भारतीय संस्कृति के त्योहार संस्था में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाते हैं जिससे विद्यार्थी अपने देश, राष्ट्र एवम संस्कृति के साथ जुड़े रह सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुरेंद्र सोलंकी जी ने संस्थान एवं संस्थान के सभी कार्यकारिणी सदस्यों, एवम सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा समाज में इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को देश के त्योहारों से जुड़े रहने का मौका मिलता है एवं प्रोत्साहन मिलता है। संस्थान में मुख्यत: स्किल डेवलपमेंट के प्रशिक्षण के लिए ट्रैनिंग जैसे नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग, स्टेनोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग आदि प्रदान की जाती है। इस महोत्सव में श्रीराम इंस्टीट्यूट की पूरी टीम अनु शर्मा, नंदिनी, गौतम, कविता रोहिल्ला, विजेंद्र मेहरा, सोनम शर्मा, सुमिता ठुकराल, रोहित भारद्वाज, चेतना शर्मा, पूजा शर्मा, नीलू, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www. youtube.com/channel/ UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A PLZ Subscribe
RN TODAY Online News Portal