Breaking News
Home / Latest News / अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी संगठन ने नजीबाबाद में शहीदी दिवस मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी संगठन ने नजीबाबाद में शहीदी दिवस मनाया गया


नजीबाबाद: बीती रात्रि देर शाम अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी संगठन के तत्वाधान में गीता भवन मंदिर श्री राधे श्याम नजीबाबाद में देश के बंटवारे के समय 14 अगस्त 1947 को हुए पंजाबी व सिखों के नरसंहार को स्मरण करते हुए शहीदी दिवस मनाया गया.
 अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी संगठन के प्रदेश महामंत्री राजन टंडन गोल्डी सहित
बड़ी संख्या में पंजाबी व सिख समुदाय के लोग एकत्र हुए
कार्यक्रम में पंजाबी परिवारों के दो वरिष्ठ सदस्यों….. मदनलाल पोपली और अशोक अरोड़ा को माल्यार्पण करके उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया
 सम्मान समारोह के पश्चात दीप प्रज्वालित कर और मोमबत्ती जलाकर 14 अगस्त 1947  के नरसंहार को याद किया गया
 मदनलाल पॉपली और अशोक अरोड़ा ने बंटवारे के समय में हुई भयावह परेशानियों का जिक्र करते हुए अपने अनुभव साझा किए
                   संगठन के महामंत्री राजन टंडन गोल्डी ने कहा जुकाम एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलती उसका अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है l आज आवश्यकता है एक दूसरे का सहयोग करने की और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान जनक राज, सचिव डॉ एस के जोहर,  जितेंद्र पोपली, सुनील महाजन, अमित ग्रोवर, विकी अरोड़ा,चंचल अरोड़ा,  संदीप अरोड़ा, शिवम पोपली,तुषार पोपली, रिमझिम, दीपा पोपली, मोंटी कालरा , मनोज तनेजा , सुशील हांडा, मदन हांडा, भोला शंकर शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे
 कार्यक्रम के अंत में पंडित भोले शंकर शास्त्री ने शांति पाठ किया
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow