
प्रगतिशील किसान शार्दुल विक्रम पतंजलि किसान सेवा समिति के वाराणसी जिला प्रभारी मनोनीत
राजातालाब: क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी युवा और अग्रणी तथा प्रगतिशील किसान शार्दुल विक्रम चौधरी को पतंजलि किसान सेवा समिति का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। शार्दुल विक्रम चौधरी का मनोनयन स्वामी रामदेव जी की सहमति के पर किया गया है। शार्दुल विक्रम चौधरी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संगठन पतंजलि किसान समिति से जुड़कर किसानों के उत्थान और विकास के लिए काम करेंगे। शार्दुल विक्रम चौधरी का अभिनंदन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए मुख्य केंद्रीय प्रभारी ने शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। शार्दुल विक्रम चौधरी के मनोनयन पर आराजी लाइन क्षेत्र के किसानों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है शुभकामनाएं देने वालों में सुरेंद्र सिंह,सुशील कुमार सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, सूर्यबली सिंह, अजीत सिंह, विनीत कुमार, संदीप श्रीवास्तव, विकास सिंह आदि थे।
RN TODAY Online News Portal