
बढ़ापुर: खो नदी के कटान से दो परिवार नदी द्वारा बनाये गए टापू पर फंस गए। एनडीआरएफ की टीम के जरिये दोनो परिवारों के आठ लोगो को रेस्क्यू किया। एसडीएम नगीना राजस्व टीम के साथ मौके पर डटे रहे। परन्तु पुलिस बल इस बार मोके से नदारद रहा। गत 14 अगस्त को भी इन्ही हालात में टीम ने दोनों परिवारों को आठ लोगो को रेस्क्यू कर बचाया था।
मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार वर्षा से इलाके की प्रमुख खो नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए इलाके में जबरदस्त तबाही मचाई हुई है। जिसके चलते हुए मंगलवार को खो नदी ने नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज को दो हिस्सों में बाँट कर रख दिया है। दो हिस्सों में बंटने के कारण कादरगंज में दो परिवार का एक स्थान टापू नुमा बन चुका है। जिस पर दोनों परिवारों के आठ लोग नदी की बाढ़ में फंस गए। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार नगीना सन्तोष कुमार यादव,राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार,हल्का लेखपाल सचिन कुमार,गौरव भटनागर,राजीव कुमार आदि सहित मोके पर पँहुचे औऱ दोनो परिवारों को नदी से बचने की जुगत में लग गए। परन्तु कोई मामला हल न होते देख प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। बताते चलें कि कादरगंज के पूरब दिशा में बहने वाली खो नदी ने गत 14 अगस्त को गांव के पश्चिम दिशा में कटान करते हुए गाव के दो आशियानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। रेशम बहादुर व धीरज चौधरी के परिवार गांव के पश्चिम दिशा में निवास कर रहे थे। खो नदी ने कादरगंज में कटान करते हुए नगर के पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में भारी कटान कर डाला। जिस कारण गांव के पश्चिम दिशा में बने दोनो मकान नदी की बीच धार में फंस गए थे। दोनो परिवारों के नदी की बीच धार मे फंसने पर परिवारों की चीख पुकार से ग्रामीण भी सहम उठे। घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी नगीना को दिए जाने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने दोनो परिवारों के रेशम बहादुर( 60 वर्ष)मुकेश कुमार(35वर्ष)राम प्यारी(58 वर्ष)संगीता(32वर्ष)खुशी(6वर्ष) धीरज सिंह(65वर्ष)सुंदरी देवी (62वर्ष) को नदी की धार सकुशल निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया गया।।
इस बाबत जब उपजिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होने बताया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज में में आठ लोगो के फंसे होने की सूचना पर मौके पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर सभी आठों लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है। साथ ही उन्हें अब अन्य गांव में अस्थाई रूप से बसाया जाएगा।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal