
राजातालाब: चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर के छात्रों ने वैज्ञानिक बधाई यात्रा निकाली।इस दौरान छात्रों ने 75 मीटर लंबा तिरंगा और राष्ट्रीय ध्वज हाथों में ले रखा था। छात्र जीत रहे है जीतेंगे, आज हमारा है कल हिंदुस्तान का के नारे भी लगा रहे थे। यह वैज्ञानिक स्वागत यात्रा गंगापुर इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई जो नगर पंचायत गंगापुर बाजार से होते हुए पुनः गंगापुर गढ़ में आकर समाप्त हुई।वैज्ञानिक स्वागत यात्रा की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ श्रीप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखा करके किया। यात्रा का संयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा स्काउट गाइड्स ईकाई गंगापुर की ओर से किया गया था। यात्रा के उद्देश्य को बताते हुए स्काउट गाइड सिखाई के अध्यक्ष प्रणय सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों, छात्रों में देश के प्रति गौरव की अनुभूति करना है।इस स्वागत यात्रा में एनसीसी इकाई के कप्तान लाल बहादुर सिंह, हवलदार डीप सिंह,सुरेन्द्र कुमार विद्यालय के शिक्षक राम मूर्ति श,घनश्याम, पियूष राय,शीतला प्रसाद,अनीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगापुर के प्रतिनिधि संतोष सेठ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अश्विनी सिंह तथा छात्र उदय पटेल, प्रेमचंद,अभिषेक,अनुराग, गरिमा,स्नेहा, संजना, मुस्कान सहित अन्य छात्र-छात्राएं भारी संख्या में शामिल रही।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal