
बॉम्बे हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर एम एल सर्राफ का बर्थडे डॉ कृष्णा चौहान और समाजसेवी बी के पाठक ने मनाया
बॉम्बे हॉस्पिटल में हड्डियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देते आ रहे डॉ एम एल सर्राफ का बर्थडे डॉ कृष्णा चौहान और समाजसेवी बी के पाठक ने केक कट करके मनाया। इस अवसर पर कृष्णा चौहान ने उन्हें भगवतगीत भेंट किया और
बी के पाठक ने खाटू श्याम का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
बता दें कि डॉ एम एल सर्राफ बॉम्बे अस्पताल के न केवल एक सीनियर डॉक्टर हैं बल्कि गरीबो के मसीहा के रूप में भी जाने जाते हैं। डॉ एम एल सर्राफ डी ऑर्थ और एमएस ऑर्थ की डिग्री रखते हैं। महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में वह प्रोफेसर भी हैं। बॉम्बे अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक (स्पाइन एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट) से जुड़े डॉ सर्राफ भारतीय रेल, एलआईसी, बैंक ऑफ इंडिया और यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया में ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट हैं। वह स्पोर्ट्स मेडिसिन एडवाइजर और एडवाइजरी काउंसिल मेम्बर भी हैं।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal