Home / Latest News / बढ़ापुर रेंज में वन संपदा की लूट लगतार जारी, सागौन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने पकडी 

बढ़ापुर रेंज में वन संपदा की लूट लगतार जारी, सागौन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने पकडी 


बढ़ापुर: बढ़ापुर रेंज में वन संपदा की लूट लगतार जारी है पर। बीती रात जंगल से अवैध रूप से काटकर सागौन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में सागौन की लड़कियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली को रेंज कार्यालय पहुंचा दिया गया है।
      गौरतलब है कि नजीबाबाद डिवीजन की बढ़ापुर रेंज में इस समय वन तस्करों का बोलबाला है जिसके चलते वन संपदा को खुलेआम लूटा हो  रही है। वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से बड़े पैमाने पर जंगल से लगातार मूल्यवान वृक्षों का अवैध कटान जारी है। वन तस्करों के हौसलों को देखकर ऐसा लगता है जैसे राष्ट्र की मूल्यवान वन संपदा को विभाग ने उन्ही के काटने के लिए लगाया था।इसका प्रमाण यह है कि शनिवार/रविवार की रात्रि वनों से अवैध रूप से काटकर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर लाई जा रहे मूल्यवान सागौन के पेड़ों से लदी एक ट्रैक्टर- ट्राली को ग्राम बहेड़ी के पास  पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान पकड़ लिया।
बताया जाता है कि लाखों रुपयों की कीमत के पेड़ों से लदी उक्त ट्रेक्टर ट्राली जब रात्रि 12  बजे बढ़ापुर के मोहल्ला गड़रियान में पहुंची तो वहां वन संपदा की लूट के विरोध में कुछ लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को रोककर हंगामा किया और वन सम्पदा की इस लूट की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन पर देने का प्रयास किया गया तो किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। वन संपदा की लूट को लेकर मध्य रात्रि में हुए इस हंगामे के बाद कीमती पेड़ों से लगी उक्त ट्रैक्टर ट्राली को बाद में बढ़ापुर रेंज कार्यालय में पहुंचा दिया गया। यह सब कार्य वन विभाग की मिली भगत से हो रहा है। वन विभाग यदि अपने गिरे पड़े पेड़ो को जंगल से लाता है तो उसकी समय सीमा सुबह 6 से शाम 6 बजे तक होती है। इसके अलावा पहले उन पेड़ों की छपाई होती है जिससे पता लगता है की पेड़ का साइज क्या है और कितने घन मीटर लकड़ी है। रात के समय जंगल से जो लकड़ी आती है वह लूट का ही माल होती है। सागौन से भारी जिस ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है यदि वह वन विभाग उससे अपना माल ढुलवा रहा था तो फिर आधी रात को ही क्यों और ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ वन कर्मचारी क्यों नहीं थे। इसलिए मामला संदिग्ध लगता है।
    इस संबंध में नजीबाबाद डिवीजन के एसडीओ राजीव चौधरी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि बढ़ापुर रेंज में नदी के कटान से कुछ पेड़ गिर गए थे। वन विभाग ने गिरे हुए पेड़ों को रेंज कार्यालय तक लाने के लिए ठेका नहीं दिया है।मजदूरी बतौर ट्रैक्टर ट्राली से गिरे हुए पेड़ों को रेंज कार्यालय तक पहुंचा जा रहा है। जिन लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को रोका था वह अनैतिक दबाव बनाना चाहते हैं। आज भी उसी ट्रैक्टर ट्राली से रेंज मे गिरा पड़े पेड़ रेंज कार्यालय पहुंचेंगे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

BETWEEN THE BATTLES, I RISE …..

🔊 पोस्ट को सुनें BETWEEN THE BATTLES, I RISE …..     In my twenties, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow