
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवहान पर आज दिनांक 3-9-2023 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/संविधान सभा के सदस्य/पूर्व रेल मंत्री/उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व०कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी नजीबाबाद कांग्रेस कार्यकर्ता वसीम अख्तर के निवास स्थान पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेसी शराफत चौधरी जी ने की तथा संचालन हिफिजु रहमान ने किया।कार्यकर्ताओ ने स्व०कमलापति त्रिपाठी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नैमूल अख्तर, नदीम फारुकी, पूर्व सभासद अमजद सिद्दीकी, शराफत चौधरी, हिफिजु रहमान, राजू सैनी, शानू, दानिश फारुकी, आदि उपस्थित रहे
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal