
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने बिजनौर के कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। वैश्य समुदाय के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने नेतृत्व में उनको अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ व महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मान सम्मान के लिए जिलाधिकारी महोदय ने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार को धन्यवाद दिया। बातचीत में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन करेंगे। डीएम ने कहा कि वह जिले के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, वैभव गर्ग एडवोकेट, अभिषेक अग्रवाल एडवोकेट, दर्शित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आशु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, आलोक अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

RN TODAY Online News Portal