
रिदम ऑफ आर्ट्स ने छात्रों के लिए किया कला प्रतियोगिता का आयोजन
राजेन्द्र नगर स्थित संगीत जागृति केन्द्र (रिदम ऑफ आर्ट्स) की शाखा में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
समय से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों की कला प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
संगीत जागृति केन्द्र रिद् म ऑफ आर्ट्स की डायरेक्टर डॉ.मोनिका कौशिक ने बताया कि संस्था की साहिबाबाद शाखा प्रमुख श्रीमती स्वाति गुप्ता ने पूरे आयोजन को महत्त्वपूर्ण बनाने मे अपनी मुख्य भूमिका निभाई है।
संस्था की तरफ से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष शर्मा (प्रधानाचार्य -विजय पब्लिक स्कूल) एवं श्रीमती प्रिया शर्मा (कलाकार एवं कला समीक्षक) को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्रों का उत्साहवर्धन करने हेतु साहित्यकार डॉ इंद्र कुमार जी ने छात्रों को संगीत ,कला व साहित्य की विशेषताओं से अवगत करवाया।
लगभग ४५ छात्र -छात्राओं ने अपनी सहभागिता दिखाई जिनमे, वासु,ज्ञान्श, केशव, निहारिका, कृतिका, जागृति, आद्या,परि, विवान, विवाशी, भूमिका इत्यादि शामिल थे।
साथ में छात्रों को प्रतीक चिन्ह और उपहार दिए गए। अंत मे सभी को अल्पहार के साथ शुभकामनाएँ प्रदान की गई।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal