Breaking News
Home / Latest News / 11 वर्ष बाद पारिवारिक पेंशन हुई स्वीकृत

11 वर्ष बाद पारिवारिक पेंशन हुई स्वीकृत


11 वर्ष बाद पारिवारिक पेंशन हुई स्वीकृत
     अफजलगढ़ क्षेत्र तथा तहसील धामपुर अंतर्गत  ग्राम भिक्कावला निवासी राम प्रसाद बिस्वाल  वर्ष 1939 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और अपनी 15 वर्ष की सेवा करने के बाद वर्ष 1954 में सेवानिवृत हुए थे । सेना से सेवानिवृति के बाद उन्होंने सिविल में भी नौकरी की । सिविल में नौकरी करते वक्त उनको सेना द्वारा पेंशन दी जाती रही । लेकिन वर्ष 1992 में उनके देहांत के बाद उनकी पत्नी श्रीमती भामा देवी  को उस विभाग  की ओर से पेंशन दिया जाना  शुरू हो गया था । उस समय के नियमानुसार सेना में अथवा  सिविल में की गई नौकरी में से किसी एक विभाग द्वारा ही पेंशन दिए जाने का प्रावधान था ।
       सेना की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार 24 सितंबर 2012 के बाद से सेना से सेवानिवृत हुए और फिर सिविल में नौकरी कर चुके सैनिकों और उनके परिवार को दोनो ही पेंशन दिए जाने का नियम पारित हुआ । इस नए नियमानुसार श्रीमती भामा देवी को दोनो ही पेंशन दी जानी थी । हालांकि उनके सहयोगियों  द्वारा इसके लिए सेना के  संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया था परंतु ग्रामीण परिक्षेत्र और सम्पूर्ण जानकारी के अभाव में उनको सेना की ओर से मिलने वाली दूसरी पेंशन स्वीकृत नहीं हो सकी थी ।
      जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता के संज्ञान में यह प्रकरण आने से उन्होंने अपनी कार्यशैली अनुसार संबंधित विभागों को पत्र लिखे और साथ ही बिजनौर शहर निवासी मेजर जनरल अजीत सिंह गहलौत जो कि वर्तमान में सेना मुख्यालय में तैनात हैं, उनसे भी सम्पर्क किया । वर्तमान में सेना मुख्यालय में तैनाती होने से उन्होंने इस केस को बड़ी ही गंभीरता से लिया । साथ ही सेना मुख्यालय में पेंशन संबंधी विभाग और प्रिंसिपल कंट्रोल ऑफ डिफेंस अकाउंट प्रयागराज को श्रीमती भामा देवी की पारिवारिक पेंशन शीघ्र स्वीकृत किए जाने को निर्देशित किया ।  मेजर जनरल अजीत सिंह गहलौत के व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने  पर श्रीमती भामा देवी को 24 सितंबर 2012 से पारिवारिक पेंशन स्वीकृत हो चुकी है । जो कि 24 सितंबर 2012 से तदनुसार पेंशन और समय समय पर पेंशन वृद्धि तथा मंहगाई राहत को मिलाकर 31 अगस्त 2023 तक  14,99,370/ का एरियर का भुगतान  किए जाने के आदेश उनके पेंशन बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कालागढ़ को दिए जा चुके हैं तथा उनके पेंशन पेमेंट ऑर्डर की कॉपी भी भेजी जा चुकी है । वर्तमान में सिपाही रैंक की पारिवारिक पेंशन अनुसार श्रीमती भामा देवी को सितंबर 2023 से  18053/ रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी । जिसमे समय अनुसार बढ़ने वाली महंगाई राहत भी बढ़ती जायेगी ।
जिले के समस्त पूर्व सैनिक बिजनौर निवासी  मेजर जनरल अजीत सिंह  गहलौत  के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और  प्रयासों एवम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता द्वारा 11 वर्षों से लंबित एक पूर्व सैनिक की पत्नी को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन की प्रक्रिया को संबंधित विभागों को पत्राचार कर उसको स्वीकृत कराने की सराहना करते हुए इनको धन्यवाद एवम आभार ज्ञापित करते हैं । और आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी तरह से जिले के पूर्व सैनिकों की सेवा सहायता और उनकी समस्या समाधान का उचित एवम समयबद्ध निस्तारण कराते रहेंगे ।
केशव सिंह (पूर्व सैनिक)
जिलाध्यक्ष
एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर
9837668600
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow