Home / Latest News / नवागत जिलाधिकारी अकित कुमार अग्रवाल बिजनौर को एमआर पाशा ने दी बधाई

नवागत जिलाधिकारी अकित कुमार अग्रवाल बिजनौर को एमआर पाशा ने दी बधाई


नवागत जिलाधिकारी अकित कुमार अग्रवाल बिजनौर को एमआर पाशा ने दी बधाई
दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
रिर्पोट नसीम अहमद
स्योहारा/बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा मगलवार को जिला अधिकारी बिजनौर कार्यालय में पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी अकित कुमार अग्रवाल को राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने गुलदस्ता देकर बधाई दी। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने जिला अधिकारी बिजनौर अकित कुमार अग्रवाल को दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग केंद्र खादी व ग्राम उद्योग पर दिव्यांगजन आवेदन करते हैं। तो यह दोनों दिव्यांग जनों के आवेदन कैंसिल कर देते हैं। उनको बैंकों को नहीं भेजते आपसे अनुरोध है। उनको संबंधित बैंक शाखाओं में भेजें तथा जिला अग्रणी बैंक अधिकारी को भी आदेशित करें कि संबंधित शाखा प्रबंधक दिव्यांग जनों का ऋण स्वीकृत कर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ें ताकि दिव्यांगजन अपना रोजगार कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। तथा समाज मे मुख्य धारा में शामिल हो सके ।
जिले के सभी पुलिस थानों में तथा  सीओ कार्यालयों में रैंप नहीं है। दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम्प बनवाए जाएं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी दिव्यांगों का चयन नहीं कर पाते जो पात्र दिव्यांग है उनका ग्रामीण व शहरी आवास में चयन किया जाए। जिला अधिकारी बिजनौर अकित कुमार अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी सभी समस्याओं को जिले के सभी आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सभी दिव्यांगों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराया जाएगा।
इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद वसीम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मौ अरबाज अंसारी,सजाकत  हुसैन,शाकिर बिट्टू सैनी आदि मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Ice We Built

🔊 पोस्ट को सुनें Ice We Built I know. I’m being vague and naive I …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow