Breaking News
Home / Latest News / नकटा नदी पर बने रपटे पर पानी भरने से राहगीरों का जीना दुश्वार

नकटा नदी पर बने रपटे पर पानी भरने से राहगीरों का जीना दुश्वार


बढ़ापुर:  बढ़ापुर रायपुर मार्ग पर पड़ने वाली नकटा नदी पर बने रपटे पर पानी भरने से राहगीरों का जीना दुश्वार है। जिससे आसपास के गांव के सेकड़ो ग्रामीणों ने हंगामा कर चैयरमैन पर गम्भीर आरोप लगाये है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुजेंटा व बढ़ापुर के बीच में काफी समय पहले एक रपटे का निर्माण किया गया था। उक्त रपटे पर नगर के पानी की निकासी नही हो पा रही है। नकटा नदी द्वारा रपटे के निचले हिस्से पर अत्यधिक पांग व रेत होने के कारण पानी की निकासी बन्द हो चुकी है जिस कारण रपटे पर गन्दा पानी जमा होने के कारण राहगीरों का निकलना दुस्वार है।  कई गांव के लोगों को यहां से गुजरना पड़ता है।रपटे पर गंदा पानी भरने से लोगों को आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे का स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है।कई बार तो छात्राएं पानी में गिरने के कारण उनकी ड्रेस गन्दी हो जाती है और छात्राएं अपने घर वापस लोट कर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दिलशाद अहमद से की और डॉक्टर दिलशाद अहमद ने मौके पर पहुंचकर जेबीसी द्वारा नाला निकालना के लिए कहा  परंतु कुछ दबंग व्यक्तियों के कारण नाला को नहीं निकलने दिया जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसे दबंग व्यक्ति नदी की जमीन पर कब्जा करने की फ्रॉक में लगे हैं अब देखना है की सरकार इन दबंग व्यक्तियों के खिलाफ क्या कार्यवाही अमल में लाती है नाला ना निकलने से ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों में सरदार रामगोपाल सिंह, शमशाद अंसारी, कामेश कुमार, प्रधान अमर सिंह, गुलाब सिंह, अमानत अहमद ,अमन सिंह, डॉक्टर नितेश कुमार ,अमित कुमार, एहसान अहमद,डॉक्टर राजेंद्र सिंह, सुक्के सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow