
बढ़ापुर: बढ़ापुर नगीना मार्ग पर चलने वाले प्राइवेट बस यूनियन व ई रिक्शा चालक में लगातार रार बढ़ती ही जा रही है।
बढ़ापुर नगीना मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों में नगर में संचालित ई रिक्शा चालकों में सवारी बैठाने को लेकर लगातार बढ़ाने के कगार पर है बताया जा रहा है कि गुरुवार को थाना नजीबाबाद के ग्राम कनकपुर निवासी मोनू पुत्र तुलसी अपने परिवार को लेकर नगर के मोहल्ला नौमी में अराष्टी में आया था। देर शाम वह अपने परिवार के साथ घर वापस जा रहा था उसी समय उसके साथ कि एक महिला प्राइवेट बस से जाने के लिये सड़क किनारे खड़ी थी जहाँ पर मोनू ने जब उक्त महिला को रिक्शा में बैठाया तो वहां पर मौजूद गांव इस्लामाबाद निवासी चालक महेंद्र सिंह ने मोनू के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुची बढ़ापुर पुलिस को मोनू द्वारा बताया कि जब बीच बचाव में उसकी पत्नी आई तो उसके कानों के कुंडल भी गिर गए। जिसके बाद बढ़ापुर पुलिस सवारी से भरी रिक्शा सहित मोनू को तहरीर के लिये थाना बढ़ापुर ले गए साथ ही बस चालक महेंद्र की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मोनू की रिपोर्ट दर्ज नही हो पाई थी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

RN TODAY Online News Portal