
इनरव्हील क्लब नोएडा एलिट डिस्ट्रिक्ट 301 के मेम्बर्स ने शीरोज हैंगआउट में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मिलकर वक्त बिताया और उन्हें ब्रेव हार्ट सर्टिफिकेट देकर सम्मनित भी किया ।क्लब की अध्यक्ष अनुराधा भाटिया का मानना है जीत का जुनून हो तो दर्द आपके रास्ते की बाधा कभी नहीं बन सकती है। शीरोज हैंगआउट कैफे इसी जुनून की कहानी कहता है। नोएडा में एसिड अटैक सर्वाइवर ने दर्द का रोना रोने की जगह इसे जुनून में बदला। आज ये एसिड अटैक सर्वाइवर्स शी-हीरोज यानी शीरोज कहलाने लगी हैं । शीरोज़ हैंग आउट में पंजाबी फिल्म रब दी मेहर मूवी का ट्रेलर रिलीज फिल्म की प्रोड्यूसर अंजू मोंगा ने किया और मूवी की लीड हीरोइन कशिश मोंगा ने वीडियो मैसेज भेज कर क्लब अध्यक्ष अनुराधा भाटिया को धन्यवाद दिया और इनरव्हील के सदस्यों एवम एसिड अटैक सर्वाइवर्स को फिल्म के प्रीमियर पर आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में क्लब सेक्रेट्री प्रतिभा ,मधुमिता,मीनू अग्रवाल, के साथ ही साथ क्लब के सदस्य छवि, रती, अनुराधा,अंजू चांदना, तरुणा,सारिका, श्वेता शुक्ला,अर्चना, सोनिया,बिंदिया, नंदिनी शीबा मेंहदीरत्ता आदि शामिल हुए ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजू मोंगा,गेस्ट ऑफ ऑनर मिसेज इंडिया 2018 कीर्ति मिश्रा नारंग थी। क्लब अध्यक्ष का कहना हैं कि इनरव्हील क्लब नोएडा एलिट एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मिलकर काम करेंगी और उनको एंपावर करने में उनकी सहायता करेंगी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal