
नजीबाबाद। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष शीतल चौहान ने स्थानीय निवासी पारुल गौतम को संगठन का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शीतल चौहान ने कहा पारुल गौतम हमेशा से ही छात्र-छात्राओं की सहायता करती आई है। पूर्व में उनके द्वारा छात्र-छात्राओं के हितों के लिए अनेकों कार्य किए जा चुके हैं। उनका छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें एनएसयूआई नजीबाबाद का अध्यक्ष मनोनीत किया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन की नव मनोनीत नगर अध्यक्ष पारुल गौतम ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जो उन पर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगी। भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई का पारुल गौतम को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताते हुए बधाई दी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal